TAGS : Patwari Books, Rajasthan Patwari Exam, Patwari Vacancy, Patwar 2019, Patwar 2020


राजस्थान पटवारी भर्ती की तैयारी हेतु सिलेबस के हिसाब से विषयवार महत्त्वपूर्ण किताबों की सूची इस प्रकार है -
1.   राजस्थान का सामान्य ज्ञान:
a.   राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, साहित्य, परम्पराएं एवं विरासत
b.   भारत का संविधान, राजस्थान की राजनैतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
c.   राजस्थान का भूगोल
d.   दैनिक विज्ञान
राजस्थान के सामान्य ज्ञान के लिए यदि आप एक ऑल इन वन पुस्तक चाहते हैं तो पनोरमा इसके लिए बेहतर विकल्प है। पनोरमा बुक को खरीदने के लिए आप इस लिंक को फॉलो करें -
दैनिक विज्ञान के लिए आपको अलग से एक बुक चाहिए होगी, मेरी राय में इसके लिए आप परीक्षावाणी की पुस्तक को अपनाएं तो बेहतर होगा। मैं खुद कम्पीटिशन लाइन की कोचिंग में जनरल साइंस के टीचर के तौर पर अध्यापन में सक्रिय हूँ, और इसी अनुभव के आधार पर मैं आपको इस पुस्तक को रिकमेंड कर रहा हूं। यह पुस्तक दो वॉल्यूम में मिलती है, जिसे आप अमेजन शॉपिंग वेबसाइट से नीचे दिये लिंक को फॉलो करके ऑनलाइन खरीद सकते हैं -
                        ii.   परीक्षावाणी जीव विज्ञान

2.   गणित, तार्किक एवं आधारभूत संख्यात्मक अभियोग्यता:
पटवार भर्ती में पूछे जाने वाले गणित और रीजनिंग के प्रश्नों का स्तर बेसिक ही होता है। इसकी तैयारी करते समय हमें अधिक से अधिक बेसिक कंसेप्ट को अच्छे से समझने का प्रयत्न करना चाहिए। इस संदर्भ में आर. एस. अग्रवाल की पुस्तक बहुत अधिक लोकप्रिय है। इस पुस्तक को पढ़कर कई हजारों की संख्या में लोग आज सरकारी नौकरी पा चुके हैं। इस को आप अमेजन वेबसाइट पर सीधे यहां से खरीद सकते हैं -

3.   बेसिक कम्प्यूटर नॉलेज:
अगर आपने कम्प्यूटर का कोर्स RSCIT ईमानदारी से किया है तो आपको कम्प्यूटर के लिए किसी विशेष किताब की जरूरत नहीं पड़ती। इसके लिए आप सिलेबस को अच्छे से देखें और प्रिवीयस ईयर एग्जाम में आये हुए प्रश्नों का ध्यान से अवलोकन करेें। यदि आप फिर भी इसके लिए एक किताब खरीदना चाहते हैं तो नीचे दिये गये लिंक को फॉलो करें -

4.   सामान्य हिन्दी:
राजस्थान की भर्तियों के संदर्भ में हिन्दी के लिए सबसे अधिक सराही जाने वाली पुस्तक डॉ. राघव प्रकाश द्वारा रचित ‘सामान्य हिन्दी’ है। इस पुस्तक के ऑरिजिनल और लेटेस्ट संस्करण को आप नीचे दिये गए लिंक के माध्यम से अमेजन से खरीद सकते हैं -