राजस्थान पुलिस विभाग पुलिस कांस्टेबल के 5000 पदों के लिए भर्ती करने जा रहा है जिसके लिए विभाग द्वारा इसी माह विज्ञप्ति जारी की जाएगी... राजस्थान पुलिस की भर्ती (Rajasthan Police Recruitment) महानिरीक्षक (IG) प्रशाखा माथुर ने बताया की, ''राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल के 5 हजार पदों पर भर्ती का आयोजन करेगा....कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की प्रकिया अंतिम चरण है जिसके लिए सम्भवतः इसी माह विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।

राजस्थाब पुलिस विभाग भर्ती सेल ने भर्ती की विज्ञप्ति की मंजूरी के लिए गृह विभाग को भेज दी है जिस पर अप्रूवल मिलते ही भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी...मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विभाग इसी माह विज्ञप्ति जारी करेगा। इससे पूर्व विभाग ने कॉन्स्टेबल भर्ती के आयोजन को लेकर स्टैंडिंग ऑर्डर जारी कर दिया है जिसमे भर्ती की चयन प्रकिया एवं परीक्षा पैटर्न... सेलेब्स में  परिवर्तन किया गया है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के परिवर्तित नियमो...नवीनतम परीक्षा पैटर्न ,सेलेब्स,स्टैंडिंग ऑर्डर को डाउनलोड :
राजस्थान पुलिस विभाग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आज स्टैंडिंग आर्डर जारी किया है जिसके तहत इस बार लिखित परीक्षा के पैटर्न एवं फिजिकल फिटनेस टेस्ट के पैटर्न में भी बड़ा बदलाव किया है जिसके तहत पूर्व में लिखित परीक्षा का पैटर्न गणित विवेचना एवं तार्किक योग्यता के 30 अंक : सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान,सामाजिक विज्ञान,करंट के 15 अंक : राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल एवं आर्थिकी के 30 अंक के अनुपात में था जिसे अब बदल लिया गया हैअब  जिसमें अब नए स्टैंडिंग ऑर्डर के अनुसार इस बार का पैटर्न में सबसे बड़ा परिवर्तन यह किया गया है कि इस बार कंप्यूटर विषय के भी प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा रीजनिंग गणित और कंप्यूटर के 60 प्रश्न/30 अंक....सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान एवं करंट के 45 प्रश्न/22.5अंक तथा इतिहास, भूगोल, आर्थिकी, राजनीति, राजस्थान की कला संस्कृति के 45 प्रश्न/22.5 अंक होंगे।
नोट:-सामान्य एवं ओबीसी, MBC के लिए न्यूनतम 40% एवं  एससी/एसटी के लिए न्यूनतम 36% अंक निर्धारित है।

उक्त स्टैंडिंग ऑर्डर के अनुसार राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नए आरक्षण के नियमो के अनुरूप पदों में MBC को 5% एवं EWS को 10% आरक्षण दिया जाएगा।
आयु सीमा:- 18 से 23 वर्ष(आरक्षण के अनुसार छूट)
योग्यता:-
जिला पुलिस एवं इंटलिजेंसी:- 10 वी पास
RAC- 8 वी पास
पुलिस टेलिकॉम ऑपरेटर:- 12 वी पास(विषय भौतिकी/गणित)
शुल्क:-
सामान्य/ओबीसी:- 450
एससी/एसटी/PH:- 350
सामान्य/ओबीसी(जिनकी आय 2.5l से कम है):- 350
विभाग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए विस्तृत रूप से परीक्षा का पैटर्न भी जारी किया है।

विभाग ने इस बार कॉन्स्टेबल भर्ती में परीक्षा पैटर्न...बोनस अंक... पाठ्यक्रम सहित 15 से अधिक बड़े बदलाव किए गए है जिसके आधार पर 5 हजार पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के 15 परिवर्तनों की विस्तृत जानकारी :
यह हुए है महत्वपूर्ण परिवर्तन:-
1.परीक्षा 75 अंकों की होंगी जिसमें अब 120 के स्थान पर 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
2.परीक्षा के पार्ट A में रीजनिंग...तार्किक के साथ साथ कम्प्यूटर विषय के प्रश्न भी प्रमुखता से पूछे जाएंगे।
3. परीक्षा के पार्ट A में अब 30 के स्थान पर 60 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमे प्रत्येक प्रश्न पूर्व में 1 अंक का होता था जो अब 1/2 अंक का होंगा।
4.पार्ट A में कंप्यूटर विषय के कम से कम 20 प्रश्न पूछे जा सकते है(पैटर्न के हिसाब से)
5.पार्ट B में अब 30 के स्थान पर 45 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 22.5 अंक के होंगे।
6.पार्ट B में सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न नही होंगे।
7.पार्ट C में अब 60 के स्थान पर 45 प्रश्न ही पूछे जाएंगे जो 22.5 अंक के होंगे इससे पूर्व यह 30 अंक के होते थे।
इसके अलावा विभाग ने PFT(दौड़) के नियमों में भी परिवर्तन किया है।
8.अब लिखित परीक्षा के प्रत्येक पार्ट में न्यूनतम अंक की शर्त को हटा दिया है....नए नियम के तहत कुल अंकों के एग्रीगेट रूप में पास होना होंगा।
9.PFT अब क्वालीफाई नेचर की ही होंगी जिसके लिए 15 अंक निर्धारित है।
10.PFT में अब समय के अनुसार अलग अलग अलग अंकों का सिस्टम हटा दिया है।
इसके अतिरिक्त 5 और परिवर्तन भी हुए है।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 हजार पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की घोषणा की थी जिसमे प्रथम चरण में 5 हजार पदों पर भर्ती होंगी।